सोमवार, 9 नवंबर 2026 नई दिल्ली 29°C
खेती-बाड़ी

गलत बीज से घट सकता है मुनाफा: 2026 खरीफ के लिए सोयाबीन की बेस्ट वैरायटी तय, MP-राजस्थान से लेकर UP तक की पूरी डिटेल

खरीफ 2026 में सोयाबीन की बंपर पैदावार के लिए ICAR-इंदौर ने जारी की उन्नत किस्मों की लिस्ट। जानिए मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार और दक्षिण भारत के लिए सबसे मुफीद बीज कौन से हैं। सही बीज चुनकर बढ़ाएं मुनाफा।

गलत बीज से घट सकता है मुनाफा: 2026 खरीफ के लिए सोयाबीन की बेस्ट वैरायटी तय, MP-राजस्थान से लेकर UP तक की पूरी डिटेल
गलत बीज से घट सकता है मुनाफा: 2026 खरीफ के लिए सोयाबीन की बेस्ट वैरायटी तय, MP-राजस्थान से लेकर UP तक की पूरी डिटेल फोटो: प्रतिकात्मक AI निर्मित छवि

किसान भाइयों आप सभी जानते है की खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही खेतों में बुआई की हलचल तेज होने वाली है। किसानों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द यह तय करना होता है कि खेत में कौन सा बीज डालें जिससे न सिर्फ बीमारी का खतरा कम रहे बल्कि उत्पादन भी भरपूर मिले। इसी जरूरत को देखते हुए ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (NSRI), इंदौर ने वर्ष 2026 के लिए देश के अलग-अलग राज्यों और कृषि-जलवायु क्षेत्रों के हिसाब से उन्नत बीजों की आधिकारिक अनुशंसा सूची जारी कर दी है।

संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि किसी भी फसल का मुनाफा सिर्फ खाद या पानी पर नहीं बल्कि सबसे पहले सही बीज के चुनाव पर टिका होता है। अगर किसान अपने इलाके की मिट्टी और मौसम के मुताबिक सही वैरायटी चुनते हैं तो कम लागत में भी बंपर पैदावार हासिल की जा सकती है।

क्षेत्र / राज्यप्रमुख एवं अनुशंसित सोयाबीन किस्मेंविशेष / राज्यवार चयन
मध्य भारत (मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बुंदेलखंड, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र) NRC 150, JS 21-72, NRC 142, JS 23-03, JS 23-09, MAUS 731, गुजरात सोया-4, JS 22-12, JS 22-16, NRC 165, NRC 157, MACS 1520, PDKV अम्बा, RSC 10-46, RSC 10-52, सुवर्ण सोया महाराष्ट्र के लिए: MAUS 725, फुले दुर्वा (KDS 992)
पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत (छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम) RSC 11-35, RSC 10-71, RSC 10-52, MACS 1407, MACS 1460, NRC 128, RSC 11-07 झारखंड के लिए: बिरसा सोया-4
उत्तर भारत के मैदानी व तराई क्षेत्र (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश मैदानी भाग, उत्तराखंड तराई) Pusa Soybean 21, NRC 149, Pant Soybean 27, PS 1670, SL 1074, SL 1028, NRC 128, PS 1572, VLS 89 उत्तराखंड के लिए: उत्तराखंड ब्लैक सोयाबीन (भट्ट 202)
उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड पहाड़ी भाग) शालीमार सोयाबीन-3, NRC 197, VLS 99, हिम पालम सोया-1, Pant Soybean 25 —
दक्षिण भारत (कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी महाराष्ट्र) MAUS 725, फुले दुर्वा (KDS 992), NRCMACS 1667, NRC 142, MACS 1460, NRC 132, DSb 34, KDS 753 कर्नाटक के लिए: KBS 23 / तेलंगाना के लिए: ALSB 50

इनपुट रवि बागड़ी

शेयर करें
खेती-बाड़ी

कम लागत में ज्यादा रस और भारी मुनाफा: पश्चिमी यूपी और पंजाब-हरियाणा में छाई गन्ने की ये 4 किस्में

गन्ने की खेती से बंपर कमाई के लिए चुनें Co 0238, CoJ 85 जैसी उन्नत किस्में। जानिए प्रति हेक्टेयर 1200 क्विंटल तक पैदावार देने वाली टॉप 4 गन्ना किस्मों की खासियत, कम लागत में ज्यादा रस और मीठे गन्ने की आसान पहचान का सही तरीका। किसान भाई इनकी बुवाई करके ले सकते है अधिक पैदावार। आइये जानते है इन किस्मों के बारे में -

गन्ने के खेत में काम करता किसान फोटो: प्रतिकात्मक AI निर्मित छवि

Improved Sugarcane Varieties: किसान भाइयों आप सभी इस बात को अच्छे से जानते है की भारत में गन्ने की फसल को एक नगदी फसल के रूप में माना जाता है और आज के समय में जब भारत सरकार ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने की अनुमति दे दी है तो इसके बाद से किसानों को इससे और अधिक लाभ मिलने लगा है। देश में चीनी, गुड़, खांड या फिर एथनॉल के बिज़नेस में गन्ने को रीढ़ की हड्डी माना जाता है क्योंकि इसके बिना ये सब नहीं बन सकता।

और पढ़ें